Latestगंगा तट से

पानी संरक्षण के प्रति जागरूक हो समाज : डा वन्दना सिंह

इलाहाबाद। विश्व जल दिवस पर बाल विद्या मंदिर सिविल लाइंस में जल संरक्षण पर एक संगोष्ठी पहल जन कल्याण समिति एवं सेवा संस्थान इलाहाबाद की तरफ से सिविल लाइंस स्थित एक सभागार में आयोजित किया गया।

संस्था की अध्यक्ष डा वंदना सिंह ने विश्व जल दिवस पर पानी की बढ़ती दिक्कतों पर प्रकाश डाला उन्होंने उपस्थित लोगों को अवगत कराया कि पूरे विश्व में जल की भयानक कमी हो रही है और जल के लिए लोगों को लाइन लगाना पड़ रहा है.।

कई देशों में तो जल खर्च की सीमा भी निर्धारित कर दी गई है. अभी भी हमारे पास वक्त है कि हम जल की बर्बादी के प्रति सचेत हो जाएं. जल की बर्बादी ना करें जितनी आवश्यकता हो उतना ही जल का उपयोग करें।

हमें अपने घरों सार्वजनिक भवनों स्कूलों आदि में वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम का उपयोग करना चाहिए जिससे वर्षा के जल का संरक्षण किया जा सके. इलाहाबाद शहर भी धीरे-धीरे भयानक जल त्रासदी की ओर बढ. रहा है।

धीरे-धीरे यहां का जल स्तर बहुत तेजी से गिर रहा है. जल संरक्षण के लिए यहां जागरुकता फैलायी जानी चाहिए इस कथन पर ध्यान दिया जाना चाहिए जल ही जीवन है तो जल का संरक्षण भी किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर संस्था की प्रबंधक नीलम त्रिपाठी कोषाध्यक्ष राकेश कुमार शुक्ला, ज्ञानमाता डा राधा सत्यम , समाजसेवी कृष्णचन्द्र, शिक्षक नेता डा शैलेश कुमार पाण्डेय , सदस्य इंद्रदेव पांडे राम अवतार गुप्ता, महेश्वरी प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे संस्था ने निश्चय किया कि शीघ्र ही स्कूलों में जल संरक्षण पर बच्चों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button