सरकारों के एजेंडे में नही शिक्षा का विकास- सुरेश त्रिपाठी

कोरॉव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । मैं आजीवन शिक्षकों के हित को लेकर लड़ाई लड़ता रहूगा उक्त बातें रविवार को कोरॉव के महुली में श्रीमती निर्मला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी नेता शिक्षक दल विधान परिषद होने पर आयोजित अभिनंदन समारोह में बोलते हुए कही।
अभिनन्दन समारोह में महुली में बोले शिक्षक विधायक
कहा कि धारा परिवर्तन सिर्फ 2 वर्षो के लिए किया गया था। धारा 7 क को परिवर्तित कर ने की जरूरत है। सरकारों के एजेंडे में शिक्षा का विकास करना है ही नहीं जो दुखद है। जब तक सदन में शिक्षकों के सम्मान को वापस नहीं दिला दूंगा। तब तक यह लड़ाई लड़ता रहूंगा। यह लड़ाई, हमारे माध्यमिक शिक्षकों के अध्यापकों की ही यह लड़ाई हमारे पूरे शर्मा गुट की है। 2005 के बाद से नियुक्त अध्यापकों को पुरानी पेंशन, वित्त विहीन शिक्षकों को उनको समान सेवा शर्त दिलाना , पदोन्नति में हो रही देरी को तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराना मेरी प्राथमिकता में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वंशपती द्विवेदी ने किया मुख्य रूप से वंशीधर पांडेय, अवधेश कुमार सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, राधा कृष्ण मिश्र, दया शंकर द्विवेदी, गिरीश चंद्र द्विवेदी, चंद्र मनि तिवारी, मुन्नी लाल तिवारी, लक्ष्मी नारायण पाल अमरेश मिश्र, कमलेश कुमार पाल, शाबिर अली, जिला अध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय, जिला मंत्री अनुज पांडेय, प्रदेशीय मंत्री कुंज बिहारी मिश्र, प्रदेशीय सदस्य राम सेवक त्रिपाठी, मंडलीय अध्यक्ष रमेश शुक्ल, मंडलीय मंत्री जगदीश, संयुक्त मंत्री रवींद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष गिरिजेश तिवारी, अनुराग अवस्थी, सदस्य राज्य परिषद अजीत सिंह ,गणेश तिवारी रहे।संचालन राकेश कुमार मिश्र ने किया।




