Latest

उप मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा

( अनुराग शुक्ला/ अनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को मेला क्षेत्र का भ्रमण कर मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

सभी विभागों के अधिकारियों को समय से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम संगम नोज पर जाकर मां गंगा का आचमन करते हुए मां गंगा से मेले के सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न होने की कामना की। उन्होंने मेले में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल के अनुपालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाये। मेले को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यस्थायें एवं कार्यवाही समय से सुनिश्चित करने के लिए सम्बंधित विभागों के अधिमकारियों को निर्देशित किया है। मा0 उप मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में पाण्टुन पुलों के निर्माण कार्य, विद्युत, पानी, सड़कों पर चकर्ड प्लेट बिछाने सहित अन्य कार्यों को समय से पूरा करने के लिए कहा है। उन्होंने घाटों के बनाये जाने के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए कहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से पानी में बैरीकेटिंग कराये जाने के लिए कहा है, जिससे की कोई भी गहरे पानी में न जाये। निरीक्षण के बाद मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने अक्षयवट एवं बड़े हनुमान जी के दर्शन भी किये।

Related Articles

Back to top button