श्री मां गंगा सेना शिविर का भूमि पूजन सम्पन्न

( अनुराग शुक्ला आनंत पांडे )। प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । माघ मेला क्षेत्र में लगने वाले श्री मां गंगा सेना शिविर के लिए बुधवार को भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम में दंडी संन्यासी आचार्य सन्यासी व खाक चौक के संत महात्मा उपस्थित थे।
वैदिक मंत्रोचार के बीच सेना प्रमुख महंत आनंद गिरी, स्वामी घनश्याम आचार्य, महंत प्रयाग दास, महंत आशीष दास, फूल चंद्र दुबे, विजय द्विवेदी ने पूजन कार्य को संपन्न किया। भूमि पूजन के बाद ध्वज गाड़ा गया। पूजन के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। पूजन के पश्चात प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए महंत आनंद गिरि ने कहा कि मेला सकुशल संपन्न हो इसके लिए पूजन किया गया और मां गंगा, यमुना, सरस्वती, भगवान वेणी माधव, बड़े हनुमान जी से आशीष मांगा गया। मेले में बसने से पूर्व भूमि पूजन की परंपरा रही है। इस अवसर पर श्री मां गंगा सेना के कार्यकर्ता व संभ्रांत लोग मौजूद रहे।




