Latest
डीएवी और जमुना क्लब को मिली जीत

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीएवी क्रिकेट अकादमी ने शिवपुर क्रिकेट अकादमी को 62 रन एवं जमुना क्रिकेट क्लब ने नेशनल क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराकर वीरेंद्र श्रीवास्तव अंडर-12 क्रिकेट सीरीज में पूरे अंक प्राप्त किये।
डीएवी मैदान पर गुरुवार को खेले गये पहले मैच में डीएवी अकादमी ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन (हर्षित तिवारी 52, आर्यन मिश्र 47, श्रेयांश दो विकेट) बनाकर शिवपुर अकादमी को 20 ओवर में 103 रन (आदित्य3 ठाकुर 38, रित्विक राज 20, सुयश शुक्ल 5/12, कुणाल मिश्र 3/15) पर समेट दिया। दूसरे मैच में नेशनल अकादमी ने 25 ओवर में 114 रन (कुशल छाबरा 23, शिवांश केसरवानी 22, नितिन व इरफान दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में जमुना क्लब ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 117 रन (मो. इरफान 61 नाबाद, कुशल छाबरा एक विकेट) बना लिये।



