Latest

देवरहा बालक बाबा महराज के यहाँ हजारों श्रद्धालु ले रहे रोज प्रसाद

माघी पूर्णिमा तक चलेगा अन्नक्षेत्र। मुन्ना सिंह

( अनुराग शुक्ला/आनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला के संगम लोवर मार्ग पर श्रद्धेय बालक बाबा जी महाराज अन्नक्षेत्र जौनपुर का शिविर लगा हुआ है। शिविर में मकर संक्रांति से लेकर माघी पूर्णिमा तक विशाल अन्नक्षेत्र चल रहा है। प्रतिदिन सुबह पांच बजे से आठ बजे तक बाल भोग और उसके बाद देर रात तक शिविर में विशाल अन्नक्षेत्र चल रहा है। इसमें बडी संख्या में श्रद्धालु और संत – महात्मा प्रतिदिन भण्डारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे है। इतना ही नही संस्था की ओर से मेलाक्षेत्र के संत – महात्माओं के शिविर और अन्य जरूरतमंदो को खाध सामग्रियां माह भर उपलब्ध करायी जाती है। स्वामी देवरहा बालक बाबा जी महराज शिष्यो और श्रद्धालुओ को धर्म, कर्म और अन्य जानकारिया दे रहे है। शिविर के व्यवस्थापक मार्कण्डेय सिंह मुन्ना भाई का कहना है कि अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन बडी संख्या में लोग परिवार सहित प्रसाद ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि यह अन्नक्षेत्र माघी पूर्णिमा तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button