Latest
शिवपुर क्रिकेट अकादमी को पूरे अंक
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शिवपुर क्रिकेट अकादमी ने जमुना क्रिकेट अकादमी को 47 रन से हराकर वीरेंद्र श्रीवास्तव स्मृति अंडर-12 क्रिकेट सीरीज में पूरे अंक प्राप्त किये।
डीएवी कॉलेज मैदान पर खेले गए मैच में शिवपुर अकादमी ने 23.4 ओवर में 151 रन (देवेश श्रीवास्तव 26, आदित्य सिंह 24, वंश केसरवानी 3/14, मो. इरफान 2/23, मंथन जायसवाल 2/28) बनाये।
जवाब में जमुना अकादमी की टीम 20.4 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। इरफान ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। शिवपुर अकादमी के गौरव सिंह ने तीन, विकेट लिए।




