Latest

विकास प्राधिकरण ने हिस्ट्रीशीटर अबू कैश और वदूद के मकान को ढहाने की कार्रवाई शुरू की

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहादुरपुर ब्लाक के बजहा में विकास प्राधिकरण ने शनिवार की दोपहर हिस्ट्रीशीटर अबू कैश और वदूद के मकान को ढहाने की कार्रवाई शुरू की। वदूद के पिता गुलफुल प्रधान भी हिस्ट्रीशीटर एवं माफिया रहे हैं। कोरोना संक्रमण से उनकी मौत हो चुकी है। खेल गांव के पास विकास प्राधिकरण ने दोपहर करीब करीब एक बजे दो जेसीबी की मदद से कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई शुरू करने के पूर्व ही मजदूरों की मदद से मकान खाली करा दिया गया था। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। डीडीए के जोनल अधिकारी आलोक कुमार पांडेय और सत शुक्ला के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी रही। अधिकारियों का कहना है कि अबू कैश और उसके रिश्तेदार वदूद के कुल तीन मकान ढहाए जाने हैं।

Related Articles

Back to top button