Latest

एजी रिक्रिएशन क्लब क्वार्टर फाइनल में, ख़्वाजा जावेद अख़्तर स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एजी रिक्रिएशन क्लब ने राइज़िंग स्टार को 4-2 से हराकर ख़्वाजा जावेद अख्तर स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
लूकरगंज मैदान पर रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में पहले हाफ में एजी के अविनाश राव ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। थोड़ी देर बाद राइज़िंग स्टार के शशांक मित्तल ने गोल करके मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। जल्दी ही एजी ने अंकित गुप्ता के गोल से 2-1 की बढ़त ले ली, जो मध्यांतर तक बनी रही।
दूसरे हाफ में संजीव सिंह ने गोल करके एजी को 3-1 से आगे कर दिया। अंकित गुप्ता ने एक और गोल करके एजी का स्कोर 4-1 कर दिया। मैच समाप्ति के कुछ देर पहले राइज़िंग स्टार के अंशुल कुमार ने गोल करके मैच को 4-2 पर ला दिया।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन यश हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एके सक्सेना ने किया। आयोजन सचिव संजय भट्टाचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया। मैच में राम आसरे, सुनील निगम, राहुल वर्मा और संतोष कुमार निर्णायक रहे।
इस मौके पर मरहूम ख़्वाजा जावेद अख्तर की धर्मपत्नी शबनम रहमान, राजेंद्र गयाबी, समीर चंदोला, विनोद कुशवाहा, अमलसेन गुप्ता, जलालुद्दीन, शारदा प्रसाद, शकील अहमद, मो. यूसुफ, बलराम यादव, सुरेश पाल, लाल मोहन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button