चार दिवसीय तबलीग़ी मजलिस का आग़ाज़ आज से-मुल्क के ख्याती प्राप्त ओलमाओं की होगी तक़रीर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अन्जुमन हाशिमया अमजदया की ओर से होने वाली तबलीग़ी मजलिस के 65 वें दौर का आग़ाज़ ब्रहस्पतवार से होगा।दरियाबाद के अहाता नवाब आग़ा अली खाँ के विशाल प्रांगण मे प्रतिदिन अलग अलग समय पर चार मजलिसें होंगी।प्रातः 9 बजे दिन मे 3 बजे साँय 7 बजे फिर रात 9 बजे मजलिस होगी।इसी प्रकार 11,12 और 13 फरवरी को भी निर्धारित समय पर देश के ख्याती प्राप्त ओलमा ए कराम ज़िक्र ए अहलेबैत के साथ कुरान व हदीस के माध्यम से मजलिस को सम्बोधित करेंगे।अन्जुमन के प्रवक्ता सै०मो०अस्करी के अनुसार प्रत्येक मजलिस का आग़ाज़ सै०साबिर हुसैन सोनवी के सोज़ व सलाम से होगा।मौलाना सै० रज़ी हैदर ,सै०ज़मीर हैदर.,सै मोहम्मद हुसैन हुसैन ,वहीं शुक्रवार की मजलिस को मौलाना सैय्यद नदीम असगर ,महदी हसन वायज़ ,सैय्यद उरुजूल हसन मीसम ,ज़िनान असग़र मौलाई सम्बोधित करेंगे।शनिवार की मजलिस को मौलाना सैय्यद क़म्बर अली रिज़वी ,सईद अहसन आब्दी ,मिर्ज़ा यासूब अब्बास का सम्बोधन होगा।आखरी दिन रविवार को मिर्ज़ा यासूब अब्बास ,सैय्यद असद यावर और अन्तिम मजलिस को मौलाना रईस अहमद जार्चवी सम्बोधित करेंगे।रविवार की शाम को दूसरी मजलिस के बाद चमेली और गुलाब के फूलों से सजा ताबत इमाम हसन की ज़ियारत कराई जायगी।अन्जुमन हाशिमया नौहा और मातम का नज़राना पेश करेगी।महिलाओं के लिए अलग से पण्डाल की व्यवस्था रहेगी।



