Latest
नार्दर्न वंडर और कनौजिया स्पोर्टिंग अंतिम चार में
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नार्दर्न वंडर और कनौजिया स्पोर्टिंग ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर ख़्वाजा जावेद अख्तर स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
लूकरगंज मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले मैच ने नार्दर्न वंडर ने एआरसी पर टाईब्रेकर में 3-2 से जीत दर्ज की। विजेता टीम के लिए
गोल अखिलेश, अमन और युवराज ने किया। पराजित टीम के हिमांशु व अंकित ने गोल किया। मैच से पहले पूर्व फुटबॉलर मोहन लाल ने परिचय प्राप्त किया।
दूसरे मैच में कनौजिया स्पोर्टिंग ने टाईब्रेकर में चीता फुटबाल क्लब पर 4-2 से जीत दर्ज की। विजेता टीम के ऋषभ, अभिषेक, अजय एवं राम आसरे ने गोल किया। पराजित टीम के इब्राहिम एवं आगा ने गोल किया।



