सैंड कलाकार अजय गुप्ता को अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दृश्य कला विभाग के एम.एफ.ए. प्रथम वर्ष के छात्र अजय गुप्ता को इन्टरनेश्नल आर्ट एण्ड इमैजिनेशन फोरम यूनाईटेड किंगडम के डब्लू-वोक
आर्गेनाईजेशन द्वारा आयोजित दुनिया की सबसे बड़ी रचनात्मक आनलाईन
प्रतियोगिता में आई ए आई अवार्ड सैंड आर्ट की कैटगरी में मिला है। नवम्बर 2020 में आयोजित इस प्रतियोगिता में 50 देशों के 3000 कलाकारों ने अलग-अलग विधाओं में प्रतिभाग किया। दृश्य कला विभाग के छात्र
अजय गुप्ता ने सैंड आर्ट में प्रतिभाग करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव पर केन्द्रित
वृहद सैंड आर्ट का वीडिओ एवं छाया चित्र भेजा था, जिसे पुरूस्कृत किया गया है।
अजय गुप्ता प्रयाग के संगम तट पर विभिन्न प्रमुख अवसरों पर
निरंतर अपनी सैंड कलाकृतियों के माध्यम से नियमित जनजागरण करते रहे हैं।
अजय गुप्ता अनेक राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए
अनेक पुरूस्कार प्राप्त कर चुके हैं। इनकी इस उपलब्धि से न केवल इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दृश्यकला विभाग को न केवल गर्व का अनुभव हो रहा है बल्कि इससे प्रयागराज की रचनाधर्मिता भी सम्मानित हुअी है। दृश्यकला विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अजय जैतली सहित विभाग के शोधार्थी रितुराज, युवराज, अनुज, प्रीती सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, हिना यादव, पूजा कुशवाहा सहित अनेक कलाकारों ने अजय गुप्ता की इस
उपलब्धि पर बधाई दी।


