Latest

प्रयागराज से 50 करोड़ एकत्र करने का लक्ष्य

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण कराने पर धन संग्रह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प्रयागराज से करीब 50 करोड़ रुपये संग्रह का लक्ष्य है। इसके लिए टोलियां गठित करने का काम अंतिम दौर पर है। एक न्याय पंचायत में पांच टोली बनेगी। एक टोली में चार से पांच सदस्य रहेंगे। टोलियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने धन संग्रह को दान के बजाय श्सहयोगश् के स्वरूप में लेंगी। इसके जरिए लोगों को एहसास कराया जाएगा कि राम मंदिर में उनका भी सहयोग है। इसके जरिए हर परिवार का मंदिर से धार्मिक के साथ भावनात्मक जुड़ाव होगा। प्रयागराज में 10 लाख परिवार से संपर्क करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टोलियां दस, सौ और एक हजार रुपये का कूपन लेकर घर-घर जाएंगी। एक हजार से अधिक का सहयोग देने वाले को रसीद काटी जाएगी। विहिप के संगठन मंत्री मुकेश जी बताते हैं कि 15 जनवरी से 27 फरवरी तक घर-घर संपर्क करके सहयोग एकत्र किया जाएगा। हर क्षेत्र में सहयोग एकत्र करने की रूपरेखा तय कर ली गई है। भाजपा काशीक्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्त कहते हैं कि प्रयागराज को धन संग्रह का जो लक्ष्य मिला है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। इसकी रणनीति तैयार हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button