Latest

अब जागो हे अंजनी कुमार लंका की ओर प्रस्थान करो

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री महंत बाबा हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आज सर्वप्रथम प्रभु श्री राम का आगमन हुआ तत्पश्चात उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के डायरेक्टर प्रोफेसर ‘सुरेश शर्मा ‘जी द्वारा प्रभु श्री राम लक्ष्मण माता जानकी की आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ।उसके बाद आयोजित प्रतियोगिता जिसमें यूनाइटेड इंस्टिट्यूट की प्रोसेसर ‘शिवानी गुप्ता’ एवं कीर्ति टंडन द्वारा बच्चों से श्री राम पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। जो बच्चा सही उत्तर देता है उसे कमेटी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान करती है । जिसमें बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। रामलीला निर्देशक सचिन कुमार गुप्ता द्वारा प्रस्तुत प्रभु श्री राम एवं लक्ष्मण का हनुमान जी से मिलन ,सुग्रीव मित्रता एवं बाली सुग्रीव का भीषण युद्ध बहुत ही अद्भुत तरीके से प्रस्तुत किया गया हनुमान द्वारा आकाश मार्ग से उड़ना एवं लंका जाकर सीता की खोज कर बहुत ही अलौकिक था ,अब जागो हे अंजनी कुमार लंका की ओर प्रस्थान करो के संगीत पर सारी जनता ने तालियों से स्वागत किया तत्पश्चात हनुमान का मेघनाथ द्वारा बंदी होना एवं लंका दहन अग्नि को लाइट एवं साउंड के इफेक्ट से बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया जो की कल्पना की दृष्टि से भी बेजोड़ थी। जिसमें कमेटी के मोहन जी टंडन (टंडन भैया )अमिताभ टंडन, राजेश मल्होत्रा सचिन कुमार गुप्ता अशोक मालवीय गिरी शंकर सागर पांडे रवि गुप्ता प्रभाकर उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button