Latest

एसएसपी ने की पैदल गश्त, कराई संदिग्धों की जांच

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने सोमवार की रात नैनी थाना क्षेत्र के मेवालाल बगिया व अन्य दूसरे स्थानों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच भी मातहत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से कराई। एसएसपी ने कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन कर व बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर भी कार्यवाही का निर्देश दिया। गश्त के दौरान एसपी यमुनापार और एसपी यातायात भी एसएसपी के साथ रहे।

Related Articles

Back to top button