Latest

इविवि: स्नातक कक्षाओं में 99 कॉम्बिनेशन, विषय चुनने की पुरानी प्रक्रिया बहाल


स्नातक कक्षाओं में विषय चुनने की पुरानी प्रक्रिया बहाल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं उसके संघटक कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में विषय चुनने की पुरानी प्रक्रिया बहाल कर दी गई है। छात्रों के लिए प्रवेश प्रकोष्ठ ने तीन-तीन विषयों के 99 कॉम्बिनेशन तैयार किये हैं। इसी के आधार पर शैक्षिक सत्र 2020-21 में प्रवेश लिए जाएंगे। विद्यार्थी एक साथ भाषा के तीन विषयों का चयन नहीं कर सकेंगे। भाषा के दो विषयों के साथ एक अन्य विषय भी लेना होगा।
इसी तरह इतिहास में एक विषय ही दिया जाएगा बाकी के दो विषय उसे कोई दूसरे लेने होंगे। वहीं बीए में सांख्यिकी या गणित विषय लेने वाले को शेष दो विषयों का चुनाव अर्थशास्त्र, भूगोल, प्रतिरक्षा अध्ययन , मनोविज्ञान और मानव विज्ञान में से करना होगा। इस बार प्रवेश के लिए स्नातक के अभ्यर्थियों से आवेदन के साथ ही दस विकल्प भरवा लिया गया है।
ज्ञात हो कि पिछले सत्र के लिए हुए दाखिले में 100 विषयों की बजाय 27 सौ से अधिक विषयों से अपने विकल्प के आधार पर प्रवेश लिया गया था। जिसके चलते कक्षाओं के संचालन में काफी समस्याएं सामने आ रही थी। एक ही समय पर छात्रों के दो-दो विषयों की कक्षाएं होती थी। जिससे छात्र को किसी एक विषय की कक्षा छोडऩी पड़ती थी।
प्रवेश परीक्षा के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि नए सत्र में बीए में दाखिले के लिए तीन-तीन विषयों के 99 कॉम्बिनेशन तैयार किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर छात्रों को विषय कॉम्बिनेशन दिए जाएंगे। प्रो. अग्रवाल ने यह भी बताया कि इस बार छात्रों से आवेदन के साथ ही दस विषय कॉम्बिनेशन भरवा लिया गया है। 26 सितंबर से प्रवेश परीक्षाएं शुरू होंगी। उम्मीद है कि 6 अक्तूबर से स्नातक में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button