Latest

पंचायत भवन बना शराब का अड्डा: देखे प्रधान की करतूतों का यह वीडियो

जबकि वहां ग्राम सचिव पूजा सिंह

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।विकासखंड बहादुरपुर प्रयागराज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सहसों में बने पंचायत भवन में सरकारी काम ना होकर सिर्फ शराबी एवं जुआरियों का अक्सर जमावड़ा देखने को मिलता है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक ग्राम प्रधान विष्णु कुमार जो प्रतिदिन अपने साथियों के साथ कभी दोपहर तो कभी शाम को शराबी एवं जुआरी के साथ प्रतिदिन पंचायत भवन में अय्याशी करते दिखे हैं।

इस तरह का कार्य प्रधान द्वारा हो रहे हैं इसकी जानकारी ग्राम सचिव पूजा सिंह को है कि नहीं पता नहीं है।
पंचायत भवन में इस तरह शराबियों एवं जुआरियों को अड्डे बनने से मोहल्ले वाले मैं आक्रोश है ।

जिसका मोहल्ले वासियों ने विरोध किया । वही ग्राम प्रधान पूरी तरह दबंगई पर उतारू है उसका कहना है मुझे किसी का डर नहीं है ना ग्राम वासियों का और ना ही किसी अधिकारी का और दारू के नशे में होने के बाद प्रधान सभी को गाली गलौज करता है।

 

 

जिससे क्षेत्रीय नागरिकों में ग्राम प्रधान के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है

Related Articles

Back to top button