Latest

पीसीएस-2020 मेंस का प्रवेशपत्र जारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2020 मेंस (मुख्य परीक्षा) के अभ्यर्थियों का प्रवेशपत्र जारी कर दिया।
यूपीपीएससी की वेबसाइट से अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र डाउनलोड करना होगा। मुख्य परीक्षा 21 से 25 जनवरी तक दो पाली में आयोजित प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में कराई जाएगी।
प्रथम सत्र की सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक, जबकि द्वितीय सत्र की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।
यूपीपीएससी ने पीसीएस व एसीएफ-आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की थी। इसका परिणाम 21 नवंबर को जारी किया गया, फिर 24 नवंबर को संशोधित परिणाम जारी करके 29 नवंबर से मुख्य परीक्षा के लिए आनलाइन व आफलाइन फार्म भराया गया। शुरुआत में 252 पद की भर्ती निकाली गई थी। लेकिन, परिणाम के समय पद बढ़ाकर 487 हो गए थे।

Related Articles

Back to top button