Latest

प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने की नागरिक उड्डयन विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नन्‍द गोपाल गुप्‍ता ‘नन्‍दी’ जी द्वारा नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ नागरिक उड्डयन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।

कौशल विकास मिशन के अन्‍तर्गत विमानन क्षेत्र के 4 नए कोर्सेस संचालित किये जायेंगे :- नन्दी

मंत्री ने प्रदेश में विकसित किये जा रहे एयरपोर्ट्स की अद्वतन स्थिति के बारे में जाना। मंत्री ने बताया कि सभी एयरपोर्ट्स का विकास कार्य अन्तिम चरण में है और इस वर्ष नए एयरपोर्ट्स फंक्‍शनल हो जायेंगे और इस प्रकार फंक्‍शनल एयरपोर्ट्स की संख्‍या भी बढ़ जाएगी।
मंत्री ने यह बताया गया कि वर्तमान सरकार के आने के बाद से एयरपोर्ट्स के विकास कार्यों को त्‍वरित गति प्राप्‍त हुई है और उत्‍तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा विकसित किये जा रहे एयरपोर्ट्स के कार्यों पर केन्‍द्र सरकार के स्‍तर पर काफी सराहना की गई है। सर्वप्रथम मंत्री ने जेवर में बनने वाले अन्‍तर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के एयरपोर्ट हेतु स्‍टेट सपोर्ट एग्रीमेन्‍ट में राज्‍य सरकार के स्‍तर से किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा करते हुए समस्‍त दायित्‍वों का निवर्हन समयबद्धतापूर्वक किये जाने के निर्देश दिए गए तथा यह भी अपेक्षा की गयी कि जेवर एयरपोर्ट की भांति ही उत्‍तर प्रदेश के अन्‍य एयरपोर्ट्स को पी0पी0पी0 मोड पर विकसित/संचालित किये जाने की संभावनाओं को भी देखा जाए और इस निमित्‍त एएआई से समन्‍वय करते हुए डेवलपर्स के साथ चर्चा की जाए।
मंत्री ने लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर नगर, प्रयागराज, आगरा, हिण्‍डन (गाजियाबाद), बरेली, अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्‍ती, मुरादाबाद, चित्रकूट, म्‍योरपुर (सोनभद्र), झांसी, अयोध्‍या, कुशीनगर तथा सरसावा (सहारनपुर) एयरपोर्ट्स की अद्यतन स्थिति को अवगत कराया। इन एयरपोर्ट्स पर चर्चा के दौरान मंत्री ने ये भी निर्देश दिए कि साथ ही साथ इन एयरपोर्ट्स से उड़ानों का संचालन आरम्‍भ कराने हेतु विशेष रूप से प्रयास किया जाए। बैठक में बुन्‍देलखण्‍ड क्षेत्र में एयरपोर्ट की आवश्‍यकता पर भी चर्चा की गई।
मंत्री नन्दी ने नागरिक उड्डयन निदेशालय परिसर में क्रियाशील एयरोनॉटिकल ट्रेनिंग इंस्‍टीट्यूट द्वारा विमानन के क्षेत्र में संचालित किए जा रहे कोर्सेस पर चर्चा की गई। नन्दी द्वारा बताया गया कि कौशल विकास मिशन के अन्‍तर्गत विमानन क्षेत्र के 4 (एयरलाइन सिक्योरिटी एक्जीक्यूटिव, एयरलाइन केबिन क्रू, एयरलाइन रिजर्वेशन एजेंट, एयरलाइन कस्टमर सर्विस ) नए कोर्सेस संचालित किये जाने की कार्यवाही चल रही है जो शीघ्र ही आरम्‍भ हो जायेंगे। मंत्री ने इस कार्य की सराहना व प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए निर्देश दिए गए कि विमानन क्षेत्र के अन्‍य नए कोर्सेस को सम्मिलित करते हुए इसका विस्‍तार किया जाए जिससे प्रदेश सरकार द्वारा विमानन क्षेत्र में दक्ष श्रम‍शक्ति उपलब्‍ध कराई जाए और प्रदेश के लोगों को रोजगार प्राप्‍त हो।
मंत्री द्वारा विभागीय अधिकारियों को टीम भावना के साथ अनुशासित रहकर सकारात्‍मक दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्य करने की सलाह दी गई।
उक्‍त बैठक में नागरिक उड्डयन निदेशालय, लखनऊ एयरपोर्ट एवं नागरिक उड्डयन विभाग, उ0प्र0 शासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button