Latest

किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की माघ मेला में शिविर के लिये किया भूमि पूजन

(अनुराग शुक्ला/आनंत पांडे) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वरस्वामी कौशल्या नंद गिरि (टीना मा) ने कहा कि सनातन धर्म को मजबूत करते हुए धर्म से विमुख (छोड चुके) हो चुके लोगों को फिर से सनातन धर्म में लाना है। कहा कि आज इसाई और इस्लाम धर्म के लोगों के निशाने पर सनातन धर्म के गरीब और कमजोर वर्ग के लोग है लेकिन हमारे यहा के सनातन धर्म के जो प्रमुख लोग है वह इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है इससे सनातन धर्म को भारी क्षति हो रही है। यह बातें किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंदगिरि ने माघ मेला के ओल्ड जीटी रोड और संगम लोवर स्थित चौराहे पर शिविर के भूमि पूजन के दौरान रविवार को कहा।
महंत राघवदास त्यागी महराज बड़े भक्तमाल हुए पूजन में शामिल


किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि शिविर में मकर संक्रांति से लेकर माघी पूर्णिमा तक कथा, प्रवचन, यज्ञ, सास्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रम होगा। किन्नर अखाडा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने महंत राघवदास त्यागी बड़े भक्तमाल त्यागी अखाड़ा का स्वागत किया। वह भी भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। भूमि पूजन कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा की शोभा, नैना, सरिता , शिवानी , मनीषा, आशा, सुरीली, वरिष्ठ समाजसेवी नाजिम अंसारी, वरूण, जतिन सहित अन्य लोग और बडी संख्या में शिष्य शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button