Latest

प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने धार कुंडी आश्रम में किया रात्रि विश्राम

चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और जनपद चित्रकूट के प्रभारी श्री नन्द गोपाल गुप्ता ’नन्दी’ ने श्री परमहंस आश्रम धारकुण्डी में रात्रि विश्राम किया। नन्दी ने श्री श्री 1008 श्री स्वामी जी का दर्शन ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। मंत्री ने बताया कि पूज्य स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। स्वामी जी ने मंत्री नन्दी को उज्जवल भविष्य के साथ ही जनता की पूरे मनोयोग से सेवा करने और राज्य के उत्तरोत्तर विकास करने का निर्देश दिया। जनता की सेवा करना परम् दायित्व है और इस कार्य को प्राथमिकता के साथ करना चाहिए। यही प्रजातंत्र की असली सफलता है। मंत्री ने बताया कि रात्रि में धारकुण्डी आश्रम में ही विश्राम किए, शाम को सन्ध्या आरती में शामिल रहे। धूना घर और गुफा के दर्शन किए, सुबह बाल भोग ग्रहण कर सभी सन्तों के दर्शन किए। तत्त पश्चात् यज्ञ लोक में देवी जी के दर्शन करने के बाद अघमर्षण कुण्ड भी गए।
प्रभारी मंत्री नन्दी ने धार के पवित्र जल में स्नानोपरांत दोपहर का भोजन प्रसाद प्राप्त किया।
नन्दी स्वामी जी द्वारा विरचित मानस बोध भेंट स्वरूप प्रदान की गयी। इसके पश्चात सभी संतो के दर्शन एवं पूज्य स्वामी की कृपा प्रसाद प्राप्त कर अपने गन्तव्य के लिए रवाना हा गए। मंत्री नन्दी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button