Latest

भारतीय किसान यूनियन भानु का त्रिदिवसीय किसान पंचायत परेड मैदान प्रयागराज में प्रारम्भ

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुये प्रयागराज के माघ मेला के पावन अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानु का पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार 3 दिवसीय पंचायत परेड स्थित किसान शिविर में यूनियन के प्रदेश संरक्षक फूल चन्द्र दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
किसान पंचायत में उपस्थित किसानों को को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश महा सचिव डॉ बी के सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के विरुद्ध चल रहे कुचक्र पर प्रहार करते हुए सरकार के तीनों किसान विरोधी कानून के वापसी तक संघर्ष का आवाहन किया।
यूनियन के मण्डल महा सचिव के के मिश्र ने साशन एवम प्रसाशन द्वारा किये जारहे किसानों के शोषण तथा धान क्रय केंद्रों की मनमानी के विरुद्ध चरण वद्ध आंदोलन चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। पंचायत का संयोजन एवम संचालन मण्डल महा मंत्री स्याम सूरत पांडेय ने किया। आज की पंचायत में प्रमुख रूप से मण्डल संरक्षक राजेन्द्र तिवारी दुकान जी विनय कुमार तिवारी हशमतुल्ला लल्लन यादव व्यंकटेश नारायण मिश्र अनीश अख्तर राम मूरत रमेश पटेल राम राज यादव श्री राम राम कैलाश यादव धर्मेंद्र पटेल वसन्त बहादुर कामत प्रसाद आदि उपस्थित रहे। कल दिनाँक 14 जनवरी को संगठनात्मक परिचर्चा एवम निर्णय लिए जाएंगे यह घोषणा अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में फूल चन्द्र दुबे ने करते हुए बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जो विगत 46 दिनों से चिल्ला बार्डर दिल्ली में धरना का नेतृत्व कर रहे है जिस वजह से यहां की पंचायत में न आ पाने से अपना निर्देश प्रदान कर पंचायत के विषय तय कर दिए है जय जवान जय किसान।

Related Articles

Back to top button