Latest

रिजवी अकादमी की जीत में आदित्य, तन्मय, सिद्धार्थ चमके

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आदित्य कुशवाहा (96 रन, 68 गेंद, 15 चौके, एक छक्का) एवं तन्मय मालवीय (80 रन, 55 गेंद, 15 चौके) के अर्धशतक और लेग स्पिनर सिद्धार्थ वर्मा की उम्दा गेंदबाजी (6-0-30-5) की बदौलत रिजवी क्रिकेट अकादमी ने डीएस स्पोर्ट्स को 121 रन से हराकर रिजवी कप अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये।
डीएवी कालेज मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में रिजवी अकादमी ने 30 ओवर में 2 विकेट पर 267 रन (आदित्य कुशवाहा 96, तन्मय मालवीय 80, आरिज इकबाल 38 नाबाद, मुजतबा जैदी 28 अविजित, विशाल व तेजस शुक्ला एक-एक विकेट) बनाये।
जवाब में डीएस स्पोर्ट्स की टीम 23.4 ओवर में 146 रन (अमन 63, तेजस शुक्ला 23, सिद्धार्थ वर्मा 5/30, विभव कुशवाहा 3/21, प्रीतम कुमार 2/19) पर सिमट गई।

Related Articles

Back to top button