व्यक्ति की राजनीतिक पहचान अस्थाई और सामाजिक पहचान स्थाई है – सांसद विनोद सोनकर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सांसद कौशाम्बी और भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर ने मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर लोगो को बधाई दी और मिडिया को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति की राजनीतिक पहचान अस्थाई और सामाजिक पहचान स्थाई होती है आप समाज में जो अपना योगदान देते है वही स्थाई पहचान आपकी बनाती हैं। इस अवसर पर उन्होंने 15 जनवरी 2021 को सुलेम सराय के हनुमान वाटिका में होने वाले सामाजिक समरसता भोज के संदर्भ में कहा कि मकर संक्रांति का पावन पर्व हम सभी को एक दूसरे से जोड़ने का कार्य करती है सामाजिक एकता एवं समरसता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह पर्व बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है और आगे उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय एवं समाजिक कार्य करने की प्रेरणा हमें देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से प्राप्त हुई उन्होने इस अवसर पर आगे कहा कि कौशाम्बी प्राचीन नगरी है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाय़े है। कौशाम्बी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा कई कदम उठाये जा रहे है और आने वाले समय में कौशाम्बी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक होगा।
प्रेस वार्ता की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने आए हुए सभी पत्रकार बंधुओं को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा की हनुमान वाटिका में होने वाले समरसता भोज के आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री श्री भवानी सिंह जी होंगे
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक कुलदीप सोनकर पंकज कुमार गिरजेश मिश्रा अभिषेक सोनकर आदि उपस्थित रहे।



