Latest

भारतीय किसान यूनियन भानु की महापंचायत के दूसरे दिन संगठनात्मक निर्णयों के साथ सम्पन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तीर्थराज प्रयाग के माघ मेला अन्तर्गत परेड मैदान में चल रही तीन दिवसीय किसान पंचायत के द्वितीय दिवस पर प्रयागराज मण्डल के पदाधिकारियों के कार्यो की समीक्षा करते हुए प्रदेश संरक्षक फूल चन्द्र दुबे एवम प्रदेश महासचिव डॉ बी के सिंह ने श्री राजेन्द तिवारी दुकान जी को प्रयागराज मण्डल का संरक्षक श्री के के मिश्र को मण्डल का मुख्य महासचिव तथा श्री राम सूरत पटेल को जिला संरक्षक का उत्तर दायित्व प्रदान कर किसान हित मे कार्य करने की प्रेरणा दी

संगठन को अधिक मजबूती प्रदान करने के लिये महत्वपूर्ण निर्णय करते हुए प्रयागराज जनपद को तीन भागों में विभक्त करते हुये दीना नाथ शर्मा को नगर संयोजक तथा विनय कुमार शक्ल को यमुनापार संयोजक मनोनीत किया गया।
श्री दुबे ने बताया कि कल दिन में 2 बजे राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी को दे कर पंचायत का समापन किया जायेगा।
आज की पंचायत में श्री रघुवंश बहादुर सिंह लालता प्रसाद मिश्र शंकराचार्य जी लल्लन यादव अविनाश श्रीवास्तव दीना नाथ शर्मा सूर्य भान पाल अरुण सिंह वसन्त बहादुर रमेश पटेल कामता प्रसाद आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Related Articles

Back to top button