
प्रयागराज। केन्द्र सरकार के वित्त मंत्री द्वारा आज संसद मे पेश बजट पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रिया हुई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने बजट को निराश-पत्र करार देते हुए कहा कि इस बजट मे मछली उत्पादन को बढ़ावा देने का लक्ष्य तो है लेकिन अनाज उत्पादन के लिए कोई ठोस और उत्साहवर्धक लक्ष्य नही है।
और किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी कोई खास पहल नही है और बेरोजगारी दूर करने के लिए रोजगार सृजन की कोई ठोस व्यवस्था नही है। नरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह बजट केवल और केवल निराश-पत्र है।
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता दान बहादुर सिंह मधुर ने अपनी प्रतिक्रिया मे कहा कि इस सरकार ने बजट की औपचारिकता निभाई है। सरकार का पूरा ध्यान हिन्दू-मुसलमान पर है। किसान और नौजवान के बारे मे सोच ही नही बन पा रही है।

