FEATURED

हॉकी में शगुन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीता खिताब

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । खेल परिवार उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित ज़िला स्तरीय खेल कूद के तहत खेली गई अनुपम टंडन स्मृति अंडर-12 बालक सेवेन-ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में शगुन स्पोर्ट्स एकेडमी ने खिताबी जीत दर्ज की। शगुन स्पोर्ट्स एकेडमी मैदान पर खेले गये फाइनल मैच में शगुन स्पोर्ट्स एकेडमी ने गोल हॉकी एकेडमी को 4-1 से हराया। तृतीय स्थान के लिए हुए मैच में गौतमबुद्ध फाउंडेशन स्कूल ने एमएच नेशनल हॉकी एकेडमी को 5-0 से हराया। मैच से पहले हॉकी कोच एवं ट्रेनर मोहम्मद आरिफ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम रमादेवी बालिका इंटर कॉलेज में सायंकाल हुआ। मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने पुरस्कार वितरित किये। प्रतियोगिता के सचिव कुलदीप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन एवं हॉकी कोच मोहम्मद जावेद ने संचालन किया।

Related Articles

Back to top button