राष्ट्रपति को सम्बोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन मेला प्रभारी को सौंपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय किसान पंचायत के अंतिम दिन भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश संरक्षक फूल चन्द्र दुबे एवम प्रदेश महासचिव डॉ बी के सिंह ने यूनियन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित 17 सूत्रीय मांगपत्र महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित करते हुए माघ मेला प्रभारी विवेक चतुर्वेदी को सौपते हुए किसानों की समस्याओं से अवगत कराया ।
भारतीय किसान यूनियन भानु की किसान पंचायत सम्पन्न
ज्ञापन में प्रमुख रूप से किसान आयोग के गठन की मांग करते हुए यह भी मांग की गई है कि उक्त किसान आयोग के अध्यक्ष एवम सदस्य किसान ही रखे जांय
ताकि किसान हित के साथ ही मूल्यांकन की समस्या का समाधान भी हो सकेगा
आज की पंचायत की अध्यक्षता फूल चन्द्र दुबे एवम संचालन डॉ बी के सिंह ने किया।
पंचायत को प्रमुख रूप से के के मिश्र राम सूरत पटेल राजेन्द्र तिवारी दुकानजी स्याम सूरत पांडेय रिंकू सिंह विनय कुमार शुक्ल अरुण सिंह लल्लन यादव श्रीमती विमला देवी आदि ने सम्बोधित किया। अंत मे दिल्ली में शहीद किसानों के लिये 2 मिनट मौन रख कर श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए पंचायत समाप्त की गई।




