Latest

दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर, छापेमारी जारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दस दिन पूर्व मामूली विवाद में हथिगवां थाना के बलीपुर गांव में पिता-पुत्र की हत्या के एक मुख्य आरोपित ने गुरुवार शाम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसे पुलिस की नाकामी करार दिया जा रहा है। अभी भी एक आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार जगह जगह छापेमारी कर रही है।
बलीपुर गांव निवासी राजेंद्र बहादुर सिंह व उनके बेटे अभय सिंह की दो नवंबर की शाम मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना में राजेंद्र की पत्नी मिथलेश ने रणजीत सिंह, उसके छोटे भाई विपिन सिंह, पिता शीतला सिंह, मां चंदा देवी, पत्नी प्रीती सिंह, प्रकाश सरोज के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस घटना के दो दिन बाद रिटायर्ड फौजी शीतला सिंह, उसकी पत्नी चंदा देवी, पुत्रवधू प्रीती व प्रकाश सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
दोहरे हत्याकांड के फरार चल रहे मुख्य आरोपित रणजीत सिंह और विपिन की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर पीडि़त परिवार के लोग तीन दिन पहले एसपी से मिले थे और धरना देने तथा तेरहवीं का कार्यक्रम नहीं करने की चेतावनी दी थी। इस पर एसपी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए दोनों आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मगर पुलिस को चकमा देकर मु्ख्य आरोपित रणजीत ने गुरुवार की शाम सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे गिरफ्तार करने में पुलिस टीम नाकाम रही। अब दूसरे आरोपित विपिन की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

Related Articles

Back to top button