Latest

पूर्व छात्र नेताओं पर मारपीट और धमकी देने का मुकदमा पुलिस ने किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । सीएमपी डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र नेताओं पर मारपीट और धमकी देने का मुकदमा कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। साउथ मलाका के सुनील निषाद ने एफआईआर दर्ज कराई है कि 30 जनवरी की रात चंद्रलोक सिनेमा की ओर जा रहा था। रास्ते में सीएमपी डिग्री कॉलेज के पूर्व महामंत्री करन, पूर्व प्रकाशन मंत्री विमुक्त त्रिपाठी, अर्पित यादव और कार्तिकेय केसरवानी ने उसे घेर लिया और धमकी देने लगे। इस दौरान उसकी मदद में उसका साथी आसिफ भी पहुंच गया। आरोप लगाया है कि चारों ने मिलकर उसे और साथी को पीटा। जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। जख्मी हुए दोनों साथियों ने अस्पताल में इलाज कराया। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button