Latest

जनहित का ध्यान रखते हुए गृह कर वृद्धि एवं यूजर चार्ज वापस लिया जाए- सतीश चंद्र केसरवानी

( अनंत पाण्डेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज व्यापारियों की एक बैठक मुठ्ठीगंज में इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी की अध्यक्षता मै सम्पन हुई।

बैठक मै नगर निगम प्रशासन द्वारा 35 प्रतिशत गृह कर एवम यूजर चार्ज बढ़ा दिया गया है जो सरासर गलत है क्योंकि कोरोना काल के प्रकोप से व्यापारी एवम नगर वासियों की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो गई है इस महंगाई की मार से आम व्यक्ति अपने को झेल नही पा रहा है।
ऐसे में गृह कर बढ़ाना गलत होगा। बैठक मै व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी एवम व्यापारी नेता संतोष पनामा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि नगर निगम प्रयागराज के द्वारा बढ़ाए जा रहे गृह कर एवम यूजर चार्ज को वापिस लिया जाए जिससे आम व्यापारी एवम नागरिक को राहत मिल सके।
बैठक में के के अग्रवाल, शोकत अली, बसंत लाल आज़ाद, गया प्रसाद केसरवानी, विपिन अग्रवाल, प्रमिल केसरवानी, दिलीप चौरसिया, कृपा शंकर पांडेय, राज कुमार सभानी, संजय यादव, गोपाल जी केसरवानी, रवींद्र जैसवाल, राज कुमार महेशवरी, सुशील केसरवानी, शिवमूरत गुप्ता, आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button