Latest

दो महिला समेत आठ के विरुद्ध शांतिभंग अंदेशा में की कार्यवाही

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। जनपद प्रयागराज नगर थाना क्षेत्र कीडगंज की पुलिस द्वारा आज सोमवार को शान्तिभंग अंदेशा में थाना क्षेत्र से कुल आठ ब्यक्तियों को गिरफ्तार कर सीआरपीसी की धारा में कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा कानून एवं शान्ति ब्यवस्था दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वाजपेयी एवं उनकी पुलिस ने क्षेत्र के अलग अलग जगहों से कुल आठ ब्यक्तियों के विरुद्ध 151/107/116 शान्तिभंग अंदेशा में कार्यवाही किया है। उक्त कार्यवाही आज प्रभारी निरीक्षक कीडगंज के नेतृत्व में चौकी बैरहना दिलीप कुमार सिंह, चौकी नाका अमित कुमार सिंह,चौकी नई बस्ती के प्रभारी रणविजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में शान्ति ब्यवस्था को लेकर भ्रमणशील थे।इसी दौरान हिमांशु व विशाल नि०तालाब नवल राय बैरहना,व किरायेदार राजा, व आशुतोष व महेन्द्र निवासी मलाकराज कीडगंज, अखिलेश गऊघाट व महिला गुड़िया व सीमा निवासी खलासी लाइन कीडगंज को शान्तिभंग करने के जुर्म में गिरफ्तार किये है । सभी के विरुद्ध सम्बन्धित धारा में विधिक कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Back to top button