Latestप्रदेश

आज बस्ती के दौरे पर CM योगी मुंडेरवा में रखेंगे नई चीनी मिल की आधारशिला

बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बस्ती का दौरा करेंगे. बस्ती के मुण्डेरवा में सीएम योगी एक नई चीनी मिल का शिलान्यास करेंगे. मुण्डेरवा में नई चीनी मिल बनाने में लगभग 385 करोड़ का खर्च आएगा. 385 करोड़ की लागत से मिल को बना कर चलाया जाएगा. इसमें एक बिजली प्लांट भी लगाया जाएगा. जिससे 27 मेगावाट बिजली पैदा होगी.

सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर 12.55 बजे मुण्डेरवा में उतरेगा. यहां 1 बजे नई चीनी मिल का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे. सीएम 1 से 2 बजे के बीच 30 करोड़ की लागत से बनने वाली 17 परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे. 2.35 बजे सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

हालांकि मुंडेरवा में चीनी निगम की मिल यूनिट थी. लेकिन सरकारी उदासीनता और बकाया गन्ना मूल्य के चलते 2002 के आंदोलन में तीन किसानों की फायरिंग में मौत हो गई थी. मुण्डेरवा मिल को फिर से शुरू कराने की काफी सालों से मांग चल रही थी. सरकार के इस कदम से गन्ना किसानों और मिल कर्मचारियों के चेहरे पर फिर से मुस्कान नजर आ रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button