Latest

पीसीएस 2018ः मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस 2018 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। पीसीएस 2018 में कुल 988 पद हैं, जिसमें से चार पद ऐसे हैं, जिनके लिए साक्षात्कार का प्रावधान नहीं है।

इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है इसलिए इन्हें छोड़ 984 पदों के लिए 2669 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।


मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक आदि की जानकारी भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित किए जाने के बाद दी जाएगी। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि पीसीएस 2018 में शामिल अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1 या सहायक नगर आयुक्त के एक तथा लेखाधिकारी नगर विकास के तीन पदों के लिए साक्षात्कार नहीं होना है।

क्योंकि इन पदों के लिए साक्षात्कार का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होना है लेकिन इसका परिणाम इंटरव्यू के बाद इस भर्ती के अंतिम परिणाम के साथ ही घोषित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पीसीएस तथा एसीएफ या आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा 28 अक्टूबर 2018 को हुई थी। यह पहला मौका था जब पीसीएस के साथ एसीएफ या आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा भी करवाई गई थी।

इस कारण आयोग को यह परीक्षा 29 जिलों में 1381 केंद्रों पर करानी पड़ी थी। इसके लिए आवेदन करने वाले 635844 अभ्यर्थियों में से 398630 परीक्षा में शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button