Latest

राजापुर कछारी इलाके में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल मुकदमा दर्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) संगम नगरी प्रयागराज के कैंट थाना क्षेत्र के बेली कछार में एक युवक को नंगा करके बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। दो मिनट 55 सेकंड के इस वायरल वीडियो में एक युवक को दो लोग बेरहमी से डंडे से पीट रहे हैं और उसको पूरी तरह से नंगा करके उसके शरीर में पेट्रोल डालने की भी बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीड़ित युवक अपनी गलती मान रहा है और दोनों युवकों से छोड़ने की गुहार भी लगा रहा है। वहीं मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति वीडियो बना रहा है। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के मुताबिक वायरल वीडियो के आधार पर पीड़ित शहबान से तहरीर लेकर कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अफान, सोनू, बाबुल और अंसार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। डीआईजी के मुताबिक राजापुर में 30 मई को हुए किसी झगड़े के विवाद में अभियुक्तों ने चार जून को दोपहर तीन बजे बेली कछार में ले जाकर शहबान की पिटाई की थी। वायरल वीडियो के आधार पर अभियुक्तों की पहचान कर पुलिस तलाश में जुटी है। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के मुताबिक मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button