Latest

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया सुनील भारती घायल

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। थाना घूरपुर की इरादतगंज हवाई पट्टी पर रविवार रात बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई । जिसमें 25 हजार का इनामी डकैत सुनील भारतीय के पैर में गोली लगी और वह पकड़ा गया। उसे जख्मी हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मुठभेड़ में उसका दूसरा साथी आनंद निषाद फरार हो गया। सूचना मिलने पर एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दूसरे आरोपी की तलाश में कांबिंग की गई।
यमुनापार एसओजी प्रभारी वृंदावन राय व घूरपुर एसओ अनुराग शर्मा संयुक्त टीम बनाकर इरादतगंज हवाई पट्टी की ओर किसी वांछित की तलाश में गए थे। इसी बीच हवाईपट्टी की ओर से एक बाइक पर दो सवार आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी देख बाइक सवार वापस भागने लगे। पुलिस टीम को शक हुआ तो रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक, इतने में बाइक की पिछली सीट पर बैठा बदमाश पुलिस टीम पर तमंचे से फायर करने लगा। पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग शुरू की तो बाइक के पीछे बैठे बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह बाइक समेत गिर गया। इस दौरान बाइक छोड़कर दूसरा बदमाश मौके से भाग निकला।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश का नाम सुनील भारतीय है। वह भंडरा, थाना नैनी में रहता है। पुलिस के अनुसार सुनील घूरपुर इलाके में जनवरी 2020 में हुई पेट्रोल पम्प की लूट में वांछित था। उसने शहीद अजय सिंह के पेट्रोल पंप पर भी लूट की थी। नैनी और घूरपुर दोनों थानों से सुनील को वांटेड किया गया था। उस पर 25000 का इनाम था । सुनील भारतीय गैंग के 7 आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

Related Articles

Back to top button