Latest

ट्रेनों की गति 160 किमी प्रति घंटा करने पर मंथन उमरे महाप्रबंधक ने की फील्ड स्तर की तैयारियों की समीक्षा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) और पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने उमरे परिक्षेत्र में पडऩे वाले नई दिल्ली-हावड़ा और नई दिल्ली-मुंबई ट्रंक मार्गों के 160 किमी प्रति घंटे की गति पर उन्नयन के महत्वपूर्ण कार्य के निष्पादन के लिए फील्ड स्तर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से ओएचई में संशोधन, बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार से संबंधित कार्यों की स्थिति की समीक्षा की।
महाप्रबंधक ने कहा कि 160 किलोमीटर प्रति घंटे के काम के लिए भाऊपुर-खुर्जा खंड में डीएफसी मार्ग की उपलब्धता के अनुरूप योजना को तैयार की जानी चाहिए। इससे ट्रैफिक ब्लॉक के निर्धारण, संसाधनों के प्रयोग, वर्क साइट की योजना बनाने में मदद मिलेगी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रयागराज में आयोजित इस बैठक में प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर उमरे सतीश कोठारी, डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा, डीआरएम आगरा एसके श्रीवास्तव सहित मुख्यालय और मंडल के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button