Latest

अमर क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह एवं सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अमर शहीद क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप के तत्वाधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क मुट्ठीगंज में अमर क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह की जन्म जयंती एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक भारत माता के अमर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई इस अवसर पर भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी के लिए कहा कि अमर क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की का संपूर्ण जीवन देश के प्रति समर्पित रहा और आगे कहा कि आजाद हिंदू फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र जी के पराक्रम का लोहा सारी दुनिया ये माना वास्तव में ऐसे महान क्रांतिकारियों के कारण ही आज हम स्वतंत्र हो पाए हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई है जिन्हें हमें नहीं भूलना चाहिए राष्ट्र की प्रगति उत्थान के लिए संकल्प के साथ अमर शहीद क्रांतिकारियों के सपनों को हमको और आप को पूरा करना चाहिए।
इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से कमला सिंह श्रीमती तारा कल्पना केसरवानी शालिनी आर्या मनोज मिश्रा किशोरी लाल जायसवाल रेखा यादव विकास चौरसिया नमित केसरवानी परमानंद वर्मा अजय अग्रहरि किशन चंद्र जायसवाल विवेक त्रिपाठी आलोक वैश्य केशव शर्मा शिवांश भार्गव दीपक केसरवानी प्यारे लाल जायसवाल शिवम केसरवानी कमलेश केसरवानी आदि सैकड़ों सम्मानित नागरिक गण श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button