जब सांसद लल्लू सिंह हुए नाराज, बैठक छोड़ कर गए वापस
फैजाबाद। जिला योजना समिति की बैठक में दिखी अनुशासनहीनता जब सांसद लल्लू सिंह ने बैठक छोड़ी दी। सभागार में बैठक से निकलकर लल्लू सिंह अपने घर चले गए।
प्रभारी मंत्री सतीश महाना के सामने लल्लू सिंह ने योजना समिति की बैठक छोड़ दी दरअसल सांसद की कुर्सी पर विधायक बैठ गए थे। सांसद के प्रतिनिधि को भी बैठक में जगह नहीं मिली थी । इसी बात से सांसद नाराज थे।
बिना सांसद शुरू हुई बैठक
नाराजगी के बाद बगैर सांसद शुरू हुई जिला योजना समिति की बैठक।सूत्रों के अनुसार डीएम के मनाने के बाद भी नहीं माने थे लल्लू सिंह। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री सतीश महाना कर रहे थे।
सपा के 21 जिला पंचायत सदस्यों ने भी बैठक का बहिष्कार किया
जानकारी के मुताबिक सपा के 21 जिला पंचायत सदस्यों ने भी बैठक का बहिष्कार किया। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने को लेकर हुई तकरार बढ़ती गई। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा विधायक व सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा बैठ गईं इसके बाद सपा के सदस्य भी उठ कर चल दिये।
महाना के बगल में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी लगी थी। महाना के बगल सपा प्रतिनिधि के बैठने पर लल्लू सिंह नाराज होकर चले गए। ओर फिर सपा सदस्य चल दिये।



