बूथ जीतेंगे तो हर चुनाव जीतेंगे- गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संदर्भ में सदर गंगा पट्टी मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण है इसलिए आने वाले त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत के चुनाव में सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ को गतिशील बनाए जिससे कि हम चुनाव जीत सके क्योंकि अगर हम बूथ जीतेंगे तभी हम चुनाव जीतेंगे और इसके लिए मंडल एवं सेक्टर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी योजना बनाकर तैयारी में जुट जाए और आगे कहा कि इस चुनाव के संदर्भ में संगठन के द्वारा 15 फरवरी से मंडल से लेकर बूथ स्तर तक की कार्य योजना बनाई जा रही है उसी कार्ययोजना के अनुसार हमें काम करना है। बैठक में मुख्य रूप से पदुम जायसवाल रमेश पासी राजू पाठक राजेश केसरवानी राजेश सिंह पटेल दीनानाथ कुशवाहा विवेक अग्रवाल अभिषेक सोनकर सहित मंडल के समस्त अधिकारियों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



