रक्षा उपकरणों के उत्पादन का हब बनेगा यूपी: अनुराग ठाकुर

प्रयागराज। ईसीसी में तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय वेबिनार के मुख्यवक्ता केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश आने वाले वर्षों में रक्षा उपकरणों के उत्पादन में एक हब बनेगा। कहा, कोविड-19 से अर्थव्यवस्था पर पड़े बुरे प्रभाव से उबरने के लिए सरकार की ओर से जो राहत पैकेज दिया गया है उससे रोजगार का सृजन होगा, मांग उत्पन्न होगी और साथ ही साथ वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति श्रृंखला स्थापित होगी।
डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी कहा कि विकास की जल नीति के संदर्भ में अर्थशास्त्रियों में विवाद बना रहेगा परंतु आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास की ओर बढ़ेगा। इस अवसर पर डॉ. रवि शंकर श्रीवास्तव, प्रो. मनोज कुमार पांडा, डॉ. अरुण कुमार रथ, प्रो. संतोष मेहरोत्र, डॉ. प्रकाश सिंह, अयन मजूमदार, योगेश चंद्र पांडेय विपुल सिंह और शांभवी सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ.विवेक कुमार निगम और डॉ. उमेश प्रताप सिंह ने किया।


