Latest

एक फरवरी से दौड़ेगी महानंदा एक्सप्रेस

 

माघ मेले के लिए चौरी चौरा में लगेंगे अतिरिक्त कोच

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मौसम खराब होने की वजह से निरस्त की गई महानंदा एक्सप्रेस को दोबारा चलाने के लिए रेलवे ने तैयारी की है। एक फरवरी से इसका संचालन शुरू किया जाएगा। 05483-05484 अलीपुरद्वार-दिल्ली-अलीपुरद्वार स्पेशल एक फरवरी से अलीपुरद्वार से सुबह 10:30 बजे चलेगी। पीडीडीयू जंक्शन, मीरजापुर होते हुए अगले दिन सुबह 09:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद रवाना होगी। रात 09:45 बजे पुरानी दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में तीन फरवरी से यह गाड़ी पुरानी दिल्ली जंक्शन से सुबह 07:35 बजे चलेगी। अलीगढ़ और कानपुर होते हुए शाम 06:05 बजे यह ट्रेन प्रयागराज रेलवे जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद रवाना होगी। अगले दिन रात 08:40 बजे अलीपुरद्वार जंक्शन पहुंचेगी।
गोरखपुर और कानपुर से संगम में स्नान को आने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब चौरीचौरा एक्सप्रेस में एक सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को भी सहूलियत मिलेगी। 05004-05003 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर में अस्थाई रूप से एक कोच और लगाया जाएगा। 05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज स्पेशल में एक सामान्य श्रेणी का कोच गोरखपुर से लगाकर 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। 05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर स्पेशल में भी एक से 16 फरवरी तक एक अतिरिक्त कोच लगाकर चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button