Latest

सेंट जोसेफ कॉलेज सेमीफाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सेंट जोसेफ कॉलेज (एसजेसी) को एसएफसी को 5-1 से हराकर रौनक टंडन स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
त्रिवेणीपुरम झूंसी मैदान पर शनिवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल मैच के पहले हाफ में एसजेसी के प्रवीन सोनी ने आठवें मिनट में पहला एवं अखंड प्रताप सिंह ने 20 वें मिनट में दूसरा गोल किया। तीसरा गोल एसएफसी के खिलाड़ी ने खुद अपने गोल पोस्ट में कर दिया।
दूसरे हाफ में 46वें मिनट में प्रवीण सोनी तथा 49वें एवं 51वें मिनट में अखंड प्रताप सिंह ने गोल करके एसजेसी को 5-1 से जीत दिला दी। मैच से पहले ताइक्वांडो कोच सुनील कुमार आर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन सचिव ऐश्वर्य टंडन ने उनका स्वागत किया। मैच में संतोष, सुधांशु एवं अखिलेश रेफरी रहे।

Related Articles

Back to top button