Latest

टी-20 क्रिकेट में डीएस स्पोर्ट्स चैंपियन

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीएस स्पोर्ट्स ने चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब को टाई मैच के बाद हुए सुपर ओवर में हराकर 14वीं नियाज हसन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब अपने नाम किया।
केपी कालेज मैदान पर सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में मैच डीएस स्पोर्ट्स ने निर्धारित 15 ओवर में 7 ओवर में 116 रन (शशांक 30, विराट जायसवाल 28 नाबाद, बृजेंद्र त्रिपाठी 26, अंशुमान पांडेय तीन, उदय प्रताप सिंह दो विकेट) बनाये। जवाब में चौधरी नौनिहाल क्लब की टीम भी 15 ओवर में 5 विकेट पर 116 रन (पार्थ मिश्र 37 नाबाद, अभिषेक यादव 25, आनंद सागर दो विकेट) बनाये। सुपर ओवर में चौधरी नौनिहाल ने 18 रन बनाये जिसे डीएस स्पोर्ट्स ने 5 गेंद पर 19 रन बनाकर पार किया।
समापन समारोह के अतिथियों रेलवे के पूर्व रणजी क्रिकेटर केबी काला एवं यासिर हसन से विजेता टीम के कप्तान अनुज सिंह परिहार एवं टीम ऑनर समीर मिश्र ने ट्रॉफी प्राप्त की। विजेता टीम को 30 हजार एवं उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये नगद प्रदान किये गये। शिवाकांत शुक्ल को बेस्ट बैट्समैन, अंशुमान पांडेय को बेस्ट बॉलर एवं राहुल राजपाल को मैन ऑफ दि टूर्नामेंट चुना गया।

Related Articles

Back to top button