Latest

एबीआईसी ने जीता फुटबाल का खिताब

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एबीआईसी ने बीएचएस को 2-0 से हराकर रौनक टंडन स्मृति अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता जीत ली।
त्रिवेणीपुरम झूंसी मैदान पर मंगलवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में मध्यान्तर तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में एबीआईसी के अभिषेक ने यादव ने 27वें हाफ में पहला गोल मारा। मनीष यादव ने 31वें मिनट में गोल करके एबीआईसी की बढ़त 2-0 कर दी। यही अंतर मैच के अंत तक बना रहा। एबीआईसी के सभी खिलाड़ी इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी के प्रशिक्षु हैं। इससे पूर्व तीसरे स्थान के लिए खेले गये मैच में एसजेसी ने बीजी स्पोर्टिंग को 3-0 से हराया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुलाब यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिला फुटबाल संघ के सचिव मकबूल अहमद ने पुरस्कार वितरित किये।
अभिषेक यादव को मैन ऑफ दि मैच, प्रथम मिश्र को बेस्ट गोलकीपर और अखंड प्रताप सिंह को मैन ऑफ दि टूर्नामेंट चुना गया। डॉ. अजय शंकर पांडेय टूर्नामेंट के पर्यवेक्षक रहे।
आयोजन सचिव ऐश्वर्य टंडन ने अतिथियों का स्वागत किया।
मैच में संतोष यादव, सुधांशु, अनूप एवं अखिलेश यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button