माघ मेला में जमीन के लिए तीर्थ पुरोहितों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू

(अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज माघ मेला में जमीन के लिए तीर्थ पुरोहितों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। परेड से उजाड़े गए तीर्थ पुरोहितों को प्रयागवाल सभा संगम क्षेत्र में भूमि देने की मांग कर रही है। मेला प्रशासन ने संस्था को भूमि का दो विकल्प दिया। संस्था ने दोनों वैकल्पिक भूमि पर जाने से मना करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। वैकिल्पक भूमि को लेकर मंगलवार शाम मेला प्रबंधक और प्रयागवाल सभा के पदाधिकारियों ने मेला कार्यालय में मीटिंग की। मेला प्रशासन ने परेड में एडीसी के पास या संगम क्षेत्र में किनारे भूमि देने का प्रस्ताव रखा। संस्था के पदाधिकारियों ने मेला प्रशासन को दोनों प्रस्ताव ठुकरा दिए। प्रस्ताव ठुकराने के बाद तीर्थ पुरोहित मेला कार्यालय में ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। संस्था के महामंत्री ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों को परेड में ही भूमि देने की मांग हो रही है। धरने में अजय पांडेय, प्रकाशचंद्र मिश्र, संतोष भारद्वाज, राजेश तिवारी, अमरनाथ तिवारी, धीरज शर्मा, अभिषेक पांडेय, कमल शर्मा, राजकुमार पांडेय, विपुल पांडेय, पीयूष तिवारी, विपिन गोर, राजू प्रोहा, अशोक प्रोहा, कुनान प्रोहा, चिंटू प्रोहा, अनिल तिवारी समेत सहित सैकड़ो तीर्थ पुरोहित शामिल रहे।




