Latest

भाजपा सरकार ने प्रदेश मे विकास के बजाय उन्माद को बढ़ाया– नरेंद्र सिंह

भड़ेवरा से मेजारोड तक साइकिल यात्रा निकाल, सरकार की जनविरोधी नीतियों का किया विरोध

( अनंत पांडेय )
मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 89 जयन्ती के अवसर पर सरकार की जनविरोधी एवं दमनकारी नीतियों सहित बेकारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों, तथा लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरूद्ध सपा के युवा नेता हिमांशु कुमार सिंह के नेतृत्व में भड़ेवरा से मेजारोड तक साइकिल यात्रा निकाली गयी l सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह 11बजे साईकिल में पार्टी का झण्डा लगाए समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा अमर रहें, मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, भाजपा सरकार मुर्दाबाद आदि नारे लगाते हुए लगभग 8 किलोमीटर की यात्रा निकाली l सपाईयों का हुजूम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा l साईकिल यात्रा भड़ेवरा से प्रारंभ होकर उरूवा ब्लाक मुख्यालय होकर इलाहाबाद मिर्जापुर मुख्य मार्ग से होते हुए मेजारोड मे समाप्त किया गया। ग्रामीणों ने जगह जगह साइकिल यात्रा का स्वागत एवं समर्थन किया।
सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने जुलूस को झंडी दिखाकर रवाना किया l इस मौके पर नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में सर्वाधिक किसानों, गरीबों, कमजोर वर्ग के लोगों को आर्थिक चोट मिली है l किसानों की आय दुगुना करने के नाम पर उन्हें छला गया है l आज किसान अपनी धान और गेहूं की लागत मूल्य नहीं पा रहा है l क्रय केन्द्रों पर दलालों के बोलबाला के चलते बिचौलियों के हाथों औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर किसान हताश और निराश है l
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश मे विकास की बजाय उन्माद को बढ़ावा दिया है,लेकिन सपा की साईकिल यात्रा प्रदेश के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का आन्दोलन है, और जनता का आवाहन है कि 2022 मे अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प लें ताकि प्रदेश मे खुशहाली आए। यदि पुलिस और प्रशासन सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रोंकने की हिमाकत करेगा तो सड़क सपामय हो जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
इस यात्रा मे सर्व श्री पीयूष कुमार सिंह राजू, नरेन्द्र नाथ मिश्र, प्रेमचंद यादव, बद्री नाथ पाण्डेय, फिरोज खान, भैया लाल सेठ, अरविंद कुमार यादव,अशर्फी पाल, शिवराम पटेल, भोला पाल, राजेन्द्र तलिया,विमल भारतीय, दिलीप शुक्ला, विनय पाल, शिवा पाल, अभय यादव, दिनेश यादव, प्रदीप सेठ, चंचल, लवकुश यादव, अभिषेक सिंह यादव, वीरेन्द्र यादव, इबरान सिद्दीकी, अभिलेख पाल, विशाल पाल, राम नरेश पाल,प्रमोद शर्मा, मोहित शर्मा, अजय शर्मा, अंकित, आदित्य शनि शर्मा ,राजन शर्मा, सतीश विश्वकर्मा, संतोष शर्मा,संतोष शुक्ला ,रमन भारती ,मनोज यादव, जटा शंकर भारती ,व्यास भारती ,ऋतिक शुक्ला , वीआईपी यादव ,आयुष यादव, चैतू प्रसाद भारती सहित सैकड़ो सपाई रहे।

Related Articles

Back to top button