Latest
60 फिट रोड पर माफ़िया अतीक़ के रिश्तेदार के गुलहसन के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में विकास प्राधिकरण के द्वारा माफ़िया अतीक़ अहंमद के गुर्गो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई।
कसारी मसारी 60 फिट रोड पर माफ़िया अतीक़ के रिश्तेदार के गुर्गे गुलहसन के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाकर कार्रवाई की गई। गुल हसन पर कई मुक़दमे हैं दर्ज। इसके अतिरिक्त PDA की जमीनों से हटाया गया अवैध कब्जा ।पीडीए ने 2 बुलडोज़र लगा कर मकान को किया गया ज़मीदोज़।मकान का अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ से भी ज़्यादा है। 300 वर्ग गज में बनाया था 1 मंज़िला मकान ।जो पुरी तरह अवैध निर्माण था जिसे गिरा कर पीडीए अपनी पूरी कार्रवाई की।



