Latest

दुर्वासा ऋषि आश्रम: महंत बलवीर गिरी ने दुर्वासा ऋषि आश्रम में किया पूजा अर्चना

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज श्रीमठ बाघमबारी गद्दी के महंत बलवीर गिरी महाराज आज दुर्वासा ऋषि आश्रम पहुंचे जहां पर दुर्वासा ऋषि भगवान के यहां अभिषेक पूजन व शंकर संसार की सुख शांति समृद्धि के लिए कामना किया।

महंत श्री बलवीर गिरी ने बताया श्री महर्षि दुर्वासा जी महाराज शिव स्वरूप साक्षात् दशम् रूद्र हैं। महर्षि अत्रि एंव परमसती अनुसुइया के घनघोर तप के फलस्वरूप स्वयं भगवान शिव ही दुर्वासा जी के रूप में दत्तात्रेय एंव चन्द्रमा के साथ अवतीर्ण हुए।

मन्दिर में महर्षि दुर्वासा जी, श्री दुर्वाससे महादेव शिवलिंग, पार्वती जी एंव गणेश जी की प्रतिमाएं प्राचीन काल से स्थापित हैं। जिसकी प्राचीन काल से इतिहास गवाह है पुराणों में इसका उल्लेख किया गया है। श्री बाघम्बरी पीठाधीश्वर
महन्त बलवीर गिरि महाराज ने श्री दुर्वाससे महादेव जी का दर्शन पूजन, रूद्राभिषेक, शृंगार आरती कर प्रार्थना किया। महादेव अपने सभी भक्तों पर कृपा बरसाए रखें।

Related Articles

Back to top button