Latest

अमृत दास भक्तमाल सेवा शिविर में शिशु ठाकुर दास ने जन्म लिया

 

शिविर में संजना करती है बर्तनों की साफ सफाई का कार्य।

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार प्रयागराज क्षेत्र में हर व्यक्ति को अपने अपने कर्मों का फल मिलता है कई वर्षों से लगातार खाक चौक संगम लोवर मार्ग जगदीश रैंप पर स्थित अमृत दास भक्तमाल सेवा शिविर में बर्तन साफ करने का कार्य संजना पति शिवराम निषाद ग्राम निवी प्रयागराज करते हैं। महाराज जी के शिविर में रहकर वह कल्पवास भी करती है और वह पेट से भी है। बीती रात अचानक 10:00 बजे संजना को पेट में पीड़ा उठा और शिविर में ही एक पुत्र को जन्म दिया और पुत्र बिल्कुल स्वस्थ और सुंदर पैदा हुआ ।जिसका अमृत दास भक्तमाल सेवा शिविर के महंत अमृत दास जी महाराज ने उस जन्म लिए पुत्र का नाम ठाकुर दास रखा ।नामकरण के पश्चात शिविर में हर्ष का माहौल व्याप्त था।

Related Articles

Back to top button